Sunday, January 30, 2011

कुछ दूर तुम भी मेरे साथ आते


Hi there, here i m sharing a poetry i heard in the movie 'Udaan' and liked so much.....

जो लेहेरों से आगे नज़र देख पाती ,
तो तुम जान लेते में क्या सोचता हूँ ,
वोह आवाज़ तुमको भी जो भेद जाती ,
तो तुम जान लेते में क्या सोचता हूँ,
जिद का तुम्हारे जो पर्दा सरकता ,
तो खिडकियों से आगे भी तुम देख पाते ,
आँखों से आदतों की जो पलकें हटाते,
तो तुम जान लेते में क्या सोचता हूँ,
मेरी तरह खुद पर होता जरा भरोसा,
तो कुछ दूर तुम भी मेरे साथ आते,
रंग मेरी आँखों का बांटे जरा सा,
तो कुछ दूर तुम भी साथ साथ आते,
नशा आसमान का जो चूमता तुम्हे भी,
हसरतें तुम्हारी नया जन्म पाती ,
खुद दुसरे जन्म में मेरी उड़ान छूने ,
कुछ दूर तुम भी साथ साथ आते

No comments:

Post a Comment